सम्पूर्ण विश्व में अनेक प्रकार के खेल खेले जाते है। विभिन्न देशों के अपने – अपने राष्ट्रीय खेल होते है। जैसे – जापान का राष्ट्रीय खेल सूमो है, नेपाल का राष्ट्रीय खेल वॉलीबॉल, न्यूजीलैंड का रग्बी यूनियन, बाग्लादेश का कबड्डी है।

क्या आपको पता है कि भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? यदि आप को इसका उत्तर पता है तो बहुत ही अच्छी बात है। अगर बहुत से लोग इसका उत्तर हॉकी या फील्ड हॉकी कह रहे है तो मैं बता दूँ की आप सभी गलत है।

खेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार यह साफ तौर पर बताया गया है कि आधिकारिक तौर पर भारत में किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त नहीं है।

परन्तु शुरुआत में भारत की ओर से लगातार हॉकी में अच्छे प्रर्दशन के कारण यह लोगों के बीच काफी अधिक प्रचलित हो गया था, जिस कारण इसे राष्ट्रीय खेल समझा जाने लगा था।


राष्ट्रीय
खेल दिवस कब मनाते है :

भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं।


शुरुआत कब हुई :


भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हैं।भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 से राष्‍ट्रीय खेल दिवस को 29 अगस्त को मनाने का फैसला लिया गया।


क्यों मनाया जाता है : 

29 अगस्त के दिन ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध हॉकी के खिलाड़ी  मेजर ध्यांचंद का जन्म हुआ था। इसलिए इस महान खिलाड़ी के सम्मान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

यदि आप मेजर ध्यान चंद से सम्बंधित रोचक बातों को जानना चाहते है तो 

Click Here

Click Here