1 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

1 February Today history events

1 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 1 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 1 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

1 February Important history events – 1 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1884 –

‘ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन 1 फरवरी 1884 को किया गया।

एक नजर

  • ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (Oxford English Dictionary) – ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) अंग्रेजी भाषा का प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है।
  • डिक्शनरी ( Dictionary) – डिक्शनरी या कोश वह पुस्तक है, जिसमें वर्ण (letter) के क्रमानुसार किसी भाषा के शब्द दिए हुए होते है। साथ ही उसी या अन्य किसी भाषा में उनके अर्थ भी दिए हुए होते है।
  1. 1884 –

डाक बीमा योजना को 1 फरवरी 1884 को लागू किया गया।

एक नजर

  • डाक बीमा योजना (Postal Life Insurance) – इस बीमा योजना को ब्रिटिश शासन में 1 फरवरी 1884 में शुरु किया गया था। यह देश में सबसे पुरानी बीमाकर्ता है। इस बीमा योजना को शुरुआत में केवल डाक कर्मचारियों के लिए शुरु किया गया था। बर्ष 1888 में इसे टेलीग्राफ विभाग के कर्मचारियों के लिए भी शुरु कर दिया गया। बाद में इस योजना को भारत सरकार द्वारा अन्य विभाग के कर्मचारियों के लिए भी शुरु कर दिया गया था।
  1. 1977

1 फरवरी 1977 को ‘भारतीय तट रक्षक बल’ अस्तित्व में हुआ।

एक नजर

  • भारतीय तट रक्षक बल (Indian Coast Guard) – भारतीय समुद्र की रक्षा करने के उद्देश्य से भारतीय तट रक्षक बल 1 फरवरी 1977 को अस्तित्व में आया। किन्तु इसे औपचारिक रूप से 18 अगस्त 1978 को भारत की संसद के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह विभाग रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करता है। साथ ही 1 फरवरी को ‘भारतीय तट रक्षक बल दिवस’ के रुप में भी मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक बल का आदर्श वाक्‍य ‘’वयम् रक्षाम:’ है। जिसका अर्थ है कि हम रक्षा करते हैं। वर्तमान समय में भारतीय तटरक्षक बल के डायरेक्टर जनरल कृष्णस्वामी नटराजन है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। जो व्यक्ति इंडियन कोस्ट गार्ड में कार्य करना चाहते है, उनके लिए समय-समय पर भर्तियां आती रहती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप indiancoastguard.gov.in की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
  • भारतीय समुद्र – भारत का समुद्री क्षेत्र अधिनियम 1976 के अंतर्गत 2.01 लाख वर्ग किलोमीटर समुद्री क्षेत्र को भारतीय क्षेत्राधिकार में लाया गया।
  1. 1977 –

भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की स्थापना 1 फरवरी 1977 में हुयी।

एक नजर

  • राष्ट्रीय रेल संग्रहालय (National Rail Museum) यह संग्रहालय चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में स्थित है। यह संग्रहालय 11 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बना हुआ है। इस संग्रहालय का उद्‍घाटन तत्कालीन रेलवे मंत्री श्री कमलापति त्रिपाठी द्वारा किया गया था। यह संग्रहालय भारतीय रेल के इतिहास को प्रदर्शित करता है। देश-विदेश से अनेकों पर्यटक यहाँ पर घूमने, प्रदर्शिनी देखने के लिए आते है।
  • संग्रहालय (Museum)संग्रहालय एक ऐसी संस्था है, जो कि सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, कलात्मक, वैज्ञानिक महत्व और अन्य बहुमूल्‍य और रोचक वस्‍तुओं वस्तुओं का संग्रह करती है। यहाँ पर इन वस्तुओं का शोध, अध्यन और प्रदर्शन किया जाता है। यह संग्रहालय जनसामान्य के लिए खोले जाते है ताकि वह इसके इतिहास के बारे में जाने, उनसे जुड़ी जानकारियाँ उन्हें प्राप्त हो सके।

1 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 1 February 

  • ब्रह्मबांधव उपाध्याय

एक नजर –

ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जम्म 1 फरवरी 1861 को कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, ब्रिटिश भारत में हुआ था। यह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, धर्मशास्त्री व पत्रकार थे। यह स्वामी विवेकानंद जी के सहपाठी और रवीन्द्र नाथ टैगोर के करीबी परिचित थे।

इनकी मृत्यु 27 अक्टूबर 1907 को हो गयी थी।

1 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 1 February

  • कल्पना चावला –

एक नजर –

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय और प्रथम भारतीय महिला थी। यह भारतीय मूल की अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थीं।

कल्पना जी ने अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान मिशन एस.टी.एस. 87 के लिए 19 नवम्बर 1997 को शुरु की। इस दौरान वह लगभग15 दिन, 12 घण्टे स्पेस में रही।

इन्होंने अपनी दूसरी और अंतिम उड़ान मिशन एस.टी.एस. 107 के लिए स्पेस शटल कोलंबिया से 16 जनवरी 2003 क़ो शुरु की। लेकिन दुर्भाग्यवश 1 फरवरी 2003 को उनका स्पेस शटल पृथ्वी पर लैण्ड होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कल्पना जी सहित अन्य 6 साथी भी मारे गये। इन सभी के अवशेष टेक्सास नामक शहर पर बिखर गये।

क्ल्पना चावला जी का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा में हुआ था। कल्पना जी के अंतरिक्ष कार्यों सम्बंधी योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

1 February – today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें। 

तब तक के लिए –

 Feel every moment,

   live every moment,

     Win every moment……

       Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

    —     Sun in Deep

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.