11 January – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

11 January Today history events

11 January today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 11 जनवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 11 जनवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

11 January Important history events – 11 जनवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1922

डायबिटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

एक नजर

  • डायबिटीज (Diabetes) – इसे शुगर या मधुमेह आदि नामों से भी जाना जाता है। इस रोग में रक्त में उपस्थित शुगर या ग्लूकोस का स्तर अधिक बढ़ जाता है। डायबिटीज मुख्य रुप से तीन प्रकार का होता है-
  1. टाइप- 1 डायबिटीज
  2. टाइप- 2 डायबिटीज
  3. जेस्टेशनल डायबिटीज
  • इंसुलिन (Insulin) – इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट और वसा के चयापचय को नियंत्रित करता है। जब हम भोजन करते है, उसके एक भाग में कार्बोहाइड्रेट होता है। इस कार्बोहाइड्रेट के पाचन के पश्चात यह ग्लूकोज में बदल जाता है। अब इस ग्लूकोज को शरीर की भिन्न-भिन्न कोशिकाओं तक पहुँचना होता है, ताकि हमारे शरीर को ऊर्जा मिल सके। लेकिन यह प्रकिया तभी सम्भव होगी, जब हमारा अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन उत्पन्न करे। बिना इंसुलिन के ग्लूकोज कोशिकाओं तक पहुँच नहीं पाता है। ऐसे में वह रक्त वाहिकाओं में ही एक्त्रित होता जाता है। जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है।

शुगर का स्तर एक सीमा से अधिक हो जाना, डायबिटीज के रोगियों के लिए बडी़ परेशानी थी। लेकिन कृत्रिम इंसुलिन की खोज ने ऐसे रोगियों की परेशानी को हल कर दिया। इसकी खोज का श्रेय सर फ्रेडरिक जी बैंटिंग (Sir Frederick G Banting), चार्ल्स बेस्ट (Charles H Best) और जेजेआर मैकलियोड (JR Macleod) को जाता है। यह इंसुलिन इंजेक्शन के रुप में रोगियों को दिया जाता है।

  1. 2009 –

66 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को चार विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार मिला। चार विभिन्न श्रेणी – बेस्ट ड्रामा, बेस्ट डॉयरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट ओरिजनल स्कोर।

एक नजर –

  • गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe Awards) – यह पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा देश- विदेश में मनोरंजन (फिल्म और टेलीविजन से सम्बन्धित) के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए दिया जात है। सबसे पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी 1944 में दिया गया था।
  • स्लमडॉग मिलियनेयर (Slumdog Millionaire) – यह फिल्म 2008 में परदे पर आयी थी। 2009 में हुए 81st ऑस्कर पुरस्कार (Academy Awards) में इस फिल्म ने 8 पुरस्कार जीते थे। यह फ़िल्म विकास स्वरुप के अंग्रेज़ी उपन्यास Q & A पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन डैनी बोयल (Danny Boyle) ने किया था। मुख्य भूमिका में अनिल कपूर और देव पटेल थे।
  1. 2015

“कोलिंदा ग्रबर”  ने क्रोएशिया की के राष्ट्रपति चुनाव मेजीत दर्ज की। इस प्रकार यह क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गयी।

एक नजर –

  • क्रोएशिया (Croatia) क्रोएशिया दक्षिण पूर्व यूरोप  और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। क्रोएशिया की राजधानी जगरेब  (Zagreb) है। वर्ष 2020 की रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या की दॄष्टि से यह 130 वें स्थान पर है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में 127 वें स्थान पर है (56,594Km2)।
  • कोलिंदा ग्रबर (Kolinda Grabar) – राष्ट्रपति के रुप में इनका कार्यकाल 19 फरवरी 2015 से 18 फरवरी 2020 तक रहा।

11 जनवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 11 January

  • राहुल द्रविड़–

एक नजर –

केवल भारतीय क्रिकेटर के रुप में ही नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रुप में भी राहुल द्रविड का नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। राहुल द्रविड का जन्म 11 जनवरी 1967 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनका जन्म एक मराठा परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम राहुल शरद द्रविड़ है। इन्हें अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गाया था। इन्होंने दाहिने हाथ के बल्लेबाज और विकेट कीपर के रुप में भारत की भूमिका निभाई है।

टेस्ट क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाने की लिस्ट में यह विश्व में चौथे (4th) स्थान पर है। और भारत के तीसरे बल्लेबाज है, जिन्होंने टेस्ट में 10000 रन बनाये है। इन्होंने अपना अंतिम एक दिवसीय मैच 16 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच (210) का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है। यह पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। इनकी टी-शर्ट का नम्बर 19 था। इन्हें क्रिकेट टीम में भारत की दीवार के रुप में जाना जाता था।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

11 January – Today history events  पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

   live every moment,

      Win every moment…

         Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

   –     Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.