2 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

2 February Today history events

2 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 2 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 2 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

2 February Important history events – 2 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1862 –

2 फरवरी 1862 को शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

एक नजर

  • शंभूनाथ पंडित (Sambhunath Pandit) – शंभूनाथ पंडित के जन्म के विषय में बिल्कुल सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि इनका जन्म लगभग 1820 के लगभग हुआ था। इनके पिता सदाशिव पंडित जो कि एक कश्मीरी पंडित परिवार से थे। शंभूनाथ जी ने 1848 में एक वकील के रूप में अर्हता प्राप्त की और एक क्रिमिनल वकील के रूप में अभ्यास करना शुरू कर दिया।  शंभूनाथ जी की मृत्यु 6 जून 1867 में हुई थी।
  • कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court.) – कलकत्ता उच्च न्यायालय की स्थापना 1 जुलाई 1862 को हाई कोर्ट एक्ट 1861 के अंतर्गत हुई थी। यह भारत का प्राचीनतम उच्च न्यायालय है। इसका अधिकार क्षेत्र पश्चिम बंगाल एवं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप तक है। वर्तमान समय में इसके मुख्य न्यायाधीश भास्करन नायर राधाकृष्णन (B. Nair Radhakrishnan) है।
  1. 1922

जेम्स जॉयस द्वारा लिखित उपन्यास ‘यूलिसिस’ को 2 फरवरी 1922 को पहली बार प्रकाशित किया गया।

एक नजर

  • जेम्स जॉयस (James Joyce) – जेम्स जॉयस एक आयरिश उपन्यासकार, लघु कथाकार, साहित्यिक आलोचक, कवि और शिक्षक थे। इनका जन्म 2 फरवरी 1882 को डबलिन, आयरलैंड में हुआ था। इनकी मृत्यु 13 जनवरी 1941 को हुई थी।
  • यूलिसिस (Ulysses)“यूलिसिस” आयरिश लेखक जेम्स जॉयस का एक आधुनिक उपन्यास है। इस उपन्यास को जेम्स जॉयस के 40 वें जन्मदिन पर 2 फरवरी 1922 को पेरिस में प्रकाशित किया गया था। यूलिसिस को 3 पुस्तकों और 18 अध्यायों में विभाजित किया गया था।
  1. 2006

महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम को 2 फरवरी 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।

एक नजर

  • नरेगा (NAREGA) इसका पूरा नाम “राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम” है। इसका अंग्रेजी नाम National Rural Employment Guarantee Act है।

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से शहर की ओर पलायन किये जाने वाले लोगों को रोकना था। ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाना था। इस अधिनियम के अंतर्गत प्र्त्येक वित्तीय वर्ष में हर एक परिवार के कुशल और अकुशल वयस्क सदस्य को 100 दिन का रोजगार प्रदान करना था। यह प्रकिया ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन काराया करतीं है।

इस अधिनियम को राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, 2005 के अंतर्गत सबसे पहले आंध्रप्रदेश के अनन्तपुर जिले में 2 फरवरी 2006 को शुरु किया गया। शुरुआत में इसे 200 जिलों में संचालित किया गया था। जानकारी के अनुसार 1 अपैल 2008 से इसे पूरे भारत में शुरु कर दिया गया था। इस कारण 2 फरवरी को नरेगा दिवस के रुप में मनाया जाता है।

2 अक्टूबर 2009 को नरेगा (NAREGA) का नाम बदलकर मनरेगा (MANREGA) कर दिया गया। जिसका अर्थ हुआ महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम।

2 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 2 February

  • खुशवंत सिंह –

एक नजर

खुशवन्त सिंह भारत के एक प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, पत्रकार और इतिहासकार थे। इनका जन्म 2 फ़रवरी 1915 को हदाली, पंजाब (वर्तमान में पाकिस्तान में) में एक सिख परिवार में हुआ था। यह 1980 से 1986 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे।

इन्हें 1974 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

इनका निधन 20 मार्च 2014 को नई दिल्ली में हुआ था।

2 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 2 February

  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल –

एक नजर

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी को हिन्दी आलोचक, निबन्धकार, कवि, इतिहासकार, अनुवादक, कथाकार के रुप में जाना जाता है।

इनका जन्म 4 अक्टूबर, 1882 को एक धनी ब्राह्मण परिवार में बस्ती जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम चंद्रबली शुक्ला था।

“हिंदी साहित्य का इतिहास” इनका एक ऐतिहासिक ग्रन्थ है। इनकी अन्य कृतियाँ में हिंदी शब्दसागर, भ्रमरगीत सार, नागरी प्रचारिणी पत्रिका आदि है। आचार्य जी ने अपने लेखन में अधिकतम आलोचात्मक और भावनात्मक शैली का प्रयोग किया है।

आचार्य जी का निधन 2 फरवरी 1941 को हुआ था। हिन्दी साहित्य में शुक्ल जी के योगदान के लिए इन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

2 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

     Win every moment……

         Kyu ki ye pal phir nahi milne wala………

   —      Sun in Deep

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.