3 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

3 February Today history events

3 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 3 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 3 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

3 February Important history events – 3 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1925

भारत में पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच 3 फरवरी 1925 को शुरू की गयी।

एक नजर

  • मुम्बई (Mumbai) – मुम्बई भारत के राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। मुंबई शहर भारत के पश्चिमी तट पर कोंकण तटीय क्षेत्र में उल्हास नदी के मुहाने पर स्थित है। मुम्बई को भारत की आर्थिक राजधानी के रुप में भी जाना जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 603.4 Km2  है।

मुम्बई को शुरुआत में बम्बई के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1995 में इसे आधिकारिक तौर पर मुम्बई नाम दिया गया। माना जाता है कि मुंबई शब्द का उदगम मुंबा देवी से हुआ है।

  • कुर्ला (Kurla) – कुर्ला मुम्बई के पूर्वी भाग में स्थित क्षेत्र है। कुर्ला मीठी नदी के पूर्वी किनारे के साथ साल्सेट द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित है। कुर्ला को दो भागों पूर्व कुर्ला और पश्चिम कुर्ला में विभाजित किया जा सकता है। जिसे मध्य रेलवे लाइन द्वारा अलग किया गया है।
  1. 1815 –

विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में 3 फरवरी 1815 में खोला गया।

एक नजर

  • पनीर (Cheese) – पनीर, दूध की विशेष प्रकिया से निर्मित भोजन है। पनीर में मुख्य रुप से निम्न पोषक तत्व पाये जाते है- प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक विटामिन ए, विटामिन बी2, राइबोफ्लेविन आदि।
  • स्विटजरलैंड (Switzerland) – स्विटजरलैंड मध्य यूरोप में स्थित एक देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 41285 Km2 है। इसकी राजधानी बर्न है। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं : जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है : रोमांश (पूर्वी भाग)। इस देश की मुख्य राजभाषाएँ ‘जर्मन’, ‘फ़्रांसिसी’ और ‘इतालवी’ और रोमांश है। इस देश की मुद्रा स्विस फ्रैंक है। यहाँ की 60 % जमीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है। यह देश हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बना रहता है।
  1. 1972

3 फरवरी 1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया था।

एक नजर

  • जापान (Japan) – जापान एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान की राजधानिना टोक्यो है। यहाँ की राजभाषा जापानी है। यहाँ का कुल क्षेत्रफल 3,77,975 Km2 है। यहाँ की मुद्रा जापानीज येन है। जनसंख्या के आधार पर जापान विश्व में 11 वें स्थान पर है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में 62 वें स्थान पर है (क्षेत्रफल – 377,930 Km2। जापानी लोग अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका तात्पर्य सूर्योदय से है।
  • शीतकालीन ओलंपिक खेल (Winter Olympic Games) – शीतकालीन ओलंपिक खेल एक विशेष प्रकार के ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाते है। इन खेलों में आइस हॉकी, ऑल्पाइन स्कीइंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग आदि प्रतियोगिताये होती हैं। यह ओलंपिक खेल प्रत्येक चार वर्ष में एक बार खेले जाते है। पहला शीतकालीन ओलंपिक खेल वर्ष 1924 में फ्रांस में खेला गया था। अगला शीतकालीन ओलंपिक खेल 2022 में बीजिंग, चाइना में खेला जायेगा।
  1. 2008 –

3 फरवरी 2018 में भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।

एक नजर

  • अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप(Under-19 Cricket World Cup) यह एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) द्वारा किया जाता है। अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। पहला अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप वर्ष 1988 में यूथ वर्ल्ड कप के रुप में खेला गया। जिसमें आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद अगला वर्ल्ड कप सीधे 1998 में खेला गया। तब से दो वर्ष के अंतराल पर इसे खेला जा रहा है। भारत अभी तक चार बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीत चुका है। भारत ने वर्ष 2000, 2008, 2012, 2018 में जीत दर्ज की है।

3 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 3 February

  • रघुराम राजन

एक नजर

रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर के रुप में कार्य कर चुके है। यह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सलाहाकार भी रह चुके है।

रघुराम राजन जी का जन्म भारत के भोपाल शहर में 3 फ़रवरी 1963 को हुआ था।

इनके द्वारा लिखित महत्वपूर्ण  पुस्तकें “सेविंग कैपिटलिज्म फ्रॉम कैपिटलिस्ट” और “फाल्ट लाइन्स: हाऊ हिडेन फैक्टर्स स्टिल थ्रेटेन्स द वर्ल्ड इकोनॉमी?”, “आई डू वॉट आई डू” है।

      अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

     जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

     तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

3 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

    Win every moment…

       Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

    —     Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.