4 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

4 February Today history events

4 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 4 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 4 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

4 February Important history events – 4 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1948

4 फरवरी 1948 को श्रीलंका ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ।।

एक नजर

  • श्रीलंका (Sri Lanka) – श्री लंका की राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे है। इससे पूर्व इसकी राजधानी कोलंबो थी। यहाँ की राजभाषाएँ सिंहला और तमिल है। इसका कुल क्षेत्रफल 66,610 Km2  है। जनसंख्या के आधार पर यह विश्व में 123 वें स्थान पर है। 1972 से पूर्व श्री लंका को सीलोन देश (Ceylon) के नाम से जाता था। 1972 में इसका नाम सीलोन से लंका रख दिया गया। इसके बाद 1978 में लंका के आगे श्री लगा कर  इसका नाम श्री लंका रख दिया गया। यहाँ की मुद्रा श्रीलंकाई रुपया है।
  1. 1922

भारत के स्वतंत्रता आंदोलन समय हुआ चौरीचौरा काण्ड 4 फरवरी 1922 को हुआ।

एक नजर

  • चौरीचौरा काण्ड (Chauri Chaura incident) – चौरी चौरा कांड 4 फरवरी 1922 को ब्रिटिश भारत में संयुक्त राज्य के गोरखपुर जिले के चौरी चौरा क्षेत्र में हुआ था। उस समय गाँधी जी अंगेजों के खिलाफ असहयोग आन्दोलन को शुरु कर दिया था। इस विरोध के प्रदर्शन में पुलिस ने इस आन्दोलन में भाग लेने वाले दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस बात से नाराज होकर अन्य प्रदर्शनकारियों ने चौड़ी चौरा पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करना शरू कर दिया था। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गयी। जिसके फलस्वरूप कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियाँ चला दी। जिससे आक्रोशित होकर भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। इसमें बहुत से पुलिसकर्मी मारे गये।  इस घटना के तुरन्त बाद गांधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गयी। इस प्रकार इतिहास में यह घटना चौरी चौरा काण्ड के रुप में विख्यात हो गयी।
  1. 1990

केरल का अर्नाकुलम जिला देश का पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया।

एक नजर

  • केरल (Kerala) – केरल भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। इसका कुल क्षेत्रफल 38,863 Km2 है। यहाँ की राजभाषा मलयालम है। वर्तमान मे केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है।
  • अर्नाकुलम (Ernakulam) – यह केरल राज्य का एक नगर है। अर्नाकुलम को केरल राज्य की वाणिज्यिक राजाधानी भी कहा जाता है। यह कोच्चि महानगर का केन्द्रीय भाग के रुप में भी जाना जाता है।
  1. 2004

मार्क जुकरबर्ग ने सोशल नेटवार्किंग वेबसाइट फेसबुक की स्थापना की।।

एक नजर

  • मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) मार्क जुकरबर्ग को सामाजिक नेट्वोर्किंग साईट फेसबुक के संस्थापक (founder) और E.O. के रुप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 को वाइट प्लेन्स, न्यू यॉर्क, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था।
  • फेसबुक (Facebook)फेसबुक इंटरनेट पर उपलब्ध एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है। इसे फेसबुक इंक. नामक निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुरुआत में इसे द फेसबुक नाम से जाता था। अगस्त 2005 में इसे द फेसबुक से बदलकर फेसबुक कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फेसबुक 111 भिन्न-भिन्न भाषाओं में उपलब्ध है।

4 फरवरी को चर्चित अंतर्राष्ट्रीय दिवस – Famous International Days on 4 February

  • विश्व कैंसर दिवस

एक नजर

लोगों में कैंसर रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।

समय- समय पर विश्व कैंसर दिवस से सम्बन्धित अनेक प्रकार की थीम प्रयोग की जाती है। इनमें से कुछ इस प्रकार है –

  • “हम कर सकते हैं। मै कर सकता हूँ”
  • “एकसाथ ये मुमकिन है”
  • “बच्चों का आज, दुनिया का कल”
  • “कैंसर- क्या आप जानते थे?”

 4 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 4 February

  • सतेंद्र नाथ बोस –

एक नजर

सत्येन्द्रनाथ बोस भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे। बोस तथा आइंस्टीन ने मिलकर बोस-आइंस्टीन स्टैटिस्टिक्स की खोज की थी।

त्येन्द्रनाथ बोस का जन्म 1 जनवरी 1894 को कोलकाता में हुआ था।

इनका निधन 4 फ़रवरी 1974 को हुआ था।

        अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

       जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

      तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

4 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

 Feel every moment,

   live every moment,

     Win every moment……

       Kyu ki ye pal phir nahi milne wala……………

  —   Sun in Deep

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.