5 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

5 February Today history events

5 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 5 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 5 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

5 February Important history events – 5 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें 

  1. 1922

रीडर्स डाइजेस्ट पत्रिका की प्रथम प्रति को 5 फरवरी 1922 को प्रकाशित किया गया।

एक नजर

रीडर्स डाइजेस्ट (Reader’s Digest) – यह एक अमेरिकी पारिवारिक पत्रिका है। यह एक वर्ष में 10 बार प्रकाशित होती है। इस पत्रिका की स्थापना डेविट वालेस (DeWitt Wallace)और लीला बेल वालेस (Lila Bell Wallace)द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय मैनहट्टन, न्यूयॉर्क में है। अनेक वर्षों तक, रीडर्स डाइजेस्ट संयुक्त राज्य में सबसे अधिक बिकने वाली पत्रिका रही थी।

  1. 1924

रेडियो  समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनबीच से 5 फरवरी 1924 को किया गया।

एक नजर

  • जीएमटी (Greenwich Mean Time) – जीएमटी का फुल फार्म ग्रींविच मीन टाइम है। विश्व भर में समय का आकलन जीएमटी के आधार पर ही किया जाता है।
  • रायल ग्रीनबीच – यह एक वेधशाला है जो कि जो कि लंदन के ग्रीनविच पार्क में एक पहाड़ी में बसा हुआ है। 1957 से 1998 तक इसे ओल्ड रॉयल वेधशाला के नाम से जाना जाता था।
  1. 1971

अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री 5 फरवरी 1971 को चंद्रमा सतह (Lunar lander) पर उतरे।

एक नजर

  • अपोलो 14 (Apollo 14) अपोलो 14 अभियान को NASA द्वारा संचालित किया गया था। इस अभियान की शुरुआत 31 जनवरी 1971 को हुई थी। इसका समापन 9 फरवरी 1971 को हुआ। इस मिशन की कुल समय अवधि 9 दिन 1 मिनिट 58 सेकंड थी। इस मिशन के लिए प्रयोग किया गया स्पेस क्राफ्ट अपोलो सी.एस.म -110 (Apollo C.S.M. -110)और अपोलो एल. एम-8 (Apollo L.M.-8) था। इस मिशन में निम्न अंतरिक्ष यात्री थे –

एलेन शेफर्ड (Alan Shepard )  – कमांडर

स्टुवर्ट रूसा (Stuart Roosa) – नियंत्रण यान चालक

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) – चन्द्रयान चालक

बताया जाता है कि एलेन शेफर्ड अपने साथ दो गोल्फ की गेंदें भी लेकर आये थे। साथ ही उन्होंने चंद्रमा पर कुछ गोल्फ शॉट भी लगाये।

  • चंद्रमा (Moon)यह सौर मंडल का पाचवाँ सबसे विशाल उपग्रह है। यह पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी लगभग 3,84,400 कि.मी. है। यह पृथ्वी की एक परिक्रमा 27.3 दिन में पूरी करता है। चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है।

5 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 5 February

  • जानकी वल्लभ शास्त्री

एक नजर –

जानकीवल्लभ शास्त्री हिंदी व संस्कृत के लेखक, आलोचक व कवि थे। यह छायावाद काल के प्रसिद्ध कवि थे।

इनका जन्म 5 फरवरी 1916 को औरंगाबाद जिले के एक गांव मैगरा में हुआ था। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत भारती पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

इनके द्वारा लिखित कुछ उपन्यास – एक किरण : सौ झांइयां, दो तिनकों का घोंसला आदि है। इनकी कुछ अन्य रचनाएँ प्यासी-पृथ्वी, बाललता, रूप-अरूप, अंकुर, तीर-तरंग, मेघगीत, शिशिर किरण, सुरसरी आदि है।

इनका निधन 7 अप्रैल 2011को मुजफ्फरपुर में हुआ।

       अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

       जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

       तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

5 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

 Feel every moment,

   live every moment,

      Win every moment…

         Kyu ki ye pal phir nahi milne wala………

  —    Sun in Deep

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.