6 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

6 February Today history events

6 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 6 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 6 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

6 February Important history events – 6 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1950

6 फरवरी 1950 को स्वतन्त्र भारत के प्रथम कैबिनेट सचिव के रुप में एन.आर. पिल्लै को नियुक्त किया गया।

एक नजर

  • एन.आर. पिल्लै ( R. Pillai) – एन.आर. पिल्लै का जन्म त्रिवेंद्रम, त्रावणकोर राज्य (वर्तमान में केरल) में 24 जुलाई 1898 को हुआ था।

यह भारतीय सिविल सेवक थे। एन.आर. पिल्लै 6 फरवरी 1950 को स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट सचिव के रुप में नियुक्त हुए। यह विदेश मंत्रालय में दूसरे महासचिव के रुप में भी कार्य कर चुके है।

इनका निधन 31 मार्च 1922 को हुआ था।

  • कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) – भारत के कैबिनेट सचिव भारत के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी है। यह भारत के वरीयता क्रम में 11 वें स्थान पर आता है। कैबिनेट सचिव कैबिनेट सचिवालय, सिविल सेवा बोर्ड, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अध्यक्ष और भारत सरकार के नियमों के तहत सभी सिविल सेवाओं के प्रमुख होते हैं।

वर्तमान में राजीब गौबा (Rajeev Gauba) भारत के 32 वें कैबिनेट सचिव है।

  1. 1987

मैरी गॉडरन 6 फरवरी 1987 को आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनीं।

एक नजर

मैरी गॉडरन (Mary Gaudron) – मैरी गॉडरन का जन्म 5 जनवरी 1943 को न्यू साउथ वेल्स, आस्ट्रेलिया में हुआ था। इनके पिता का नाम एडवर्ड (Edward)  और माता का नाम ग्रेस गॉडरन (Grace gaudron) था।

अक्टूबर1986 में जस्टिस लियोनेल मर्फी (Justice Lionel Murphy) की मृत्यु हो गयी। साथ ही फरवरी1987 में चीफ जस्टिस हैरी गिब्स भी (Chief Justice Harry Gibbs) सेवानिवृत्ति हो गये। इस कारण उच्च न्यायालय में दो स्थान रिक्त हो गये। तब 6 फरवरी 1987 को मैरी गॉडरन और जॉन टूहे (John Toohey) को उच्च न्यायालम में नियुक्त किया गया। केवल 44 वर्ष की उम्र में, मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बन गयी।

21 जून 2002 को मैरी ने न्यायालय से अपने सेवानिवृत्ति (retirement) की घोषणा की, जिसे 10 फरवरी 2003 से प्रभाव में लाया गया।

  • आस्ट्रेलिया (Australia) – विश्व के सात महाद्वीप में से आस्ट्रेलिया एक महाद्वीप है। क्षेत्रफल के आधार पर यह सभी महद्वीपो में से सबसे छोटा महाद्वीप है। महाद्वीप होने के साथ-साथ यह द्वीप और राष्ट्र के रुप में भी जाना जाता है। आस्ट्रेलिया राष्ट्र की राजधानी केनबरा है। क्षेत्रफल के आधार पर यह देश विश्व में 6 वें स्थान (क्षेत्रफल – 76,92,024 Km2)) पर है। वर्ष 2020 तक जानकारी के अनुसार जनसंख्या के आधार पर आस्ट्रेलिया विश्व में 55 वें स्थान पर है( जनसंख्या – 2,54,99,884)।  इस देश की मुद्रा आस्ट्रेलियन डॉलर है।

6 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 6 February

  • खान अब्दुल ग़फ़्फ़ार खान

एक नजर –

खान अब्दुल गफ्फार खान को एक स्वतंत्रता सेनानी के रुप में जाना जाता है। इन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था।

इनका जन्म 6 फरवरी 1890 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के पेशावर (वर्तमान में पाकिस्तान) में हुआ था। इन्हें बादशाह खान के नाम से भी जाना जाता है।

इन्हें 1987 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

इनका निधन 20 जनवरी 1988 को हुआ था।

6 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 6 February

  • नायक यदुनाथ सिंह

एक नजर –

यदुनाथ सिंह को भारत- पाकिस्तान युद्ध – 1947 में इनके असाधारण शौर्य प्रदर्शन के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस कारण इन्हें 1950 में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

इनका जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के खजुरी गांव में 21 नवम्बर 1916 को हुआ था। इनके पिता का नाम बीरबल सिंह राठौर था। माता का नाम यमुना कंवर था।

वर्ष 1941 में यह ब्रिटिश भारतीय सेना का हिस्सा बने। इनकी यूनिट का नाम राजपूत रेजिमेंट था। भारत- पाकिस्तान युद्ध 1947 के दौरान नौशेरा में स्थित टेंढर स्थान पर यदुनाथ सिंह अपनी बटालियन के साथ डटे हुए थे। 6 फरवरी 1948 की सुबह पाकिस्तानी सेना ने टेंढर चौकियों पर हमला कर दिया। इस दौरान यदुनाथ सिंह के कुछ साथी सिपाही घायल हो गये और कुछ मारे गये। लेकिन यदुनाथ सिंह दुश्मनों के रास्ते में बाधा बने हुए थे। यदुनाथ जी का साथ देने के लिए एक अन्य टुकड़ी को भेजा गया। इस अन्य टुकड़ी के पहुँचने तक यदुनाथ सिंह को मोर्चा सँम्भाले रखना था। दुश्मन से लोहा लेते हुए दुश्मन की गोली यदुनाथ सिंह में प्रवेश कर गयी। इस प्रकार यदुनाथ सिंह 6 फरवरी 1948 को वीरगति को प्राप्त हुए। कुछ देर बाद भारतीय सेना की टुकड़ी वहाँ पहुँच गयी। और दुश्मन नौशेरा में अपना अधिकार जमाने में असफल रहा।

       अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,
      जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।
      तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

6 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

    Win every moment……

        Kyu ki ye pal phir nahi milne wala………

  —    Sun in Deep

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.