6 January – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

6 January Today history events

6 January today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 6 जनवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 6 जनवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

6 January Important history events – 6 जनवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1912 –

अल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को  प्रस्तुत किया।

एक नजर –

  • अल्फ्रेड वेगेनर (Alfred Wegener) – यह एक जर्मनी नागरिक थे। इनका जन्म 1 नवम्बर 1880 को हुआ था। इनकी मृत्यु नवम्बर 1930 में हुई थी। यह जर्मनी के भू वैज्ञानिक, मौसम वैज्ञानिक और ध्रुवीय शोधकर्ता के रुप में जाने जाते थे। वर्तमान समय में विख्यात “प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त”, अल्फ्रेड वेगेनर द्वारा प्रस्तुत ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त पर आधारित है।
  • महाद्वीप (Continent) समुद्र तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भूखंडों को महाद्वीप कहते हैं । सामान्य तौर पर महाद्वीपों को सात भागों में विभाजित किया गया है। क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़े से छोटे का क्रम इस प्रकार है – एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया।
  • महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धान्त – यह सिद्धान्त पृथ्वी के महाद्वीपों के एक-दूसरे की सापेक्ष गति से सम्बन्धित है। इस स सिद्धान्त के अनुसार माना जाता है कि सभी महाद्वीपों के अलग अलग प्रवाहित होने से पहले ये एक एकीकृत भूमिखंड के रुप में थे।
  1. 1946

वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए।

 एक नजर –

  • वियतनाम (Vietnam)– यह दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी हनोई (Hanoi) है। यद देश जनसंख्या के आधार पर 15 वें स्थान पर है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में 67 वें स्थान (वियतनाम क्षेत्रफल – 331,212 Km2) पर है।
  1. 1989

इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई|

एक नजर –

  • इंदिरा गाँधी – यह भारत की प्रथम महिला प्रधान्मंत्री थी। इनका जन्म 19 नवम्बर 1917 में हुआ था। इनके पिता का नाम जवाहरा लाल नेहरु था। माता का नाम कमला नेहरु था। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गाँधी के अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने गोली मानकर इनकी हत्या कर दी। बेअंत सिंह को पूछ्ताछ के दौरान ही मार दिया गया । सरकार द्वारा दण्डस्वरुप सतवंत सिंह और सह-साजिशकर्ता केहर सिंह को फांसी की सजा दी गयी।

 

6 जनवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 6 January

  • कपिल देव –

एक नजर –

इनका जन्म 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। इनका पूरा नाम “कपिलदेव रामलाल निखंज” है। इनके पिता का नाम रामलाल निखंज और माता का नाम राजकुमारी रामलाल निखंज था। क्रिकेट जगत में इनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। 1983 में इनकी कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज के विरुद्ध क्रिकेट विश्वकप जीता था। यह दाये हाथ के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। इन्होंने अपना अन्तिम मैच वेस्ट इंडीज के विरुद्ध 17 अक्टूबर 1994 को खेला था।

 

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

6 January – Today history events  पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

    Win every moment..

      Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

   —     Sun in Deep

Leave a Reply

Your email address will not be published.