7 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

7 February Today history events

7 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 7 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 7 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

7 February Important history events – 7 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1999

7 फरवरी 1999 को अब्दुला जार्डन के नये राजा बने।

एक नजर

  • जार्डन (Jordan) – जार्डन, इसे आधिकारिक तौर पर ‘हेशेमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन’ के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में यहाँ के राजा अब्दुला द्वितीय है। यह पश्चिमी एशिया में स्थित एक अरब देश है। यह देश  जार्डन नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। इस देश की राजधानी अम्मान (Amman) है। यहाँ की राजभाषा अरबी है। यहाँ की मुद्रा जॉर्डेनियन दीनार (Jordanian dinar) है। जार्डन का कुल क्षेत्रफल 89,342Km2 है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में 112 वें स्थान पर है। जनसंख्या के आधार पर यह विश्व में 88 वें स्थान पर है (जनसंख्या – 1,02,03,134)।
  • अब्दुला (Abdullah) – अब्दुला का जन्म 30 जनवरी 1962 को अम्मान में हुआ था। इनके पिता का नाम हुसैन बिन तलाल था। जो कि उस समय जार्डन के राजा थे। 7 फरवरी 1999 को इनके पिता हुसैन की मृत्यु पर अब्दुला वहाँ के राजा बने। तब से वर्तमान समय तक यह जार्डन के राजा बने हुए है।
  1. 1974

7 फरवरी 1974 को ग्रेनाडा देश, अमेरिका से स्वतंत्र हुआ।

एक नजर

  • ग्रेनाडा (Grenada) – ग्रेनाडा वेस्ट इंडीज में कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक द्वीप देश है। ग्रेनाडा को “आइसलैंड ऑफ स्पाइस” के नाम से भी जाना जाता है। सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यहाँ की मुद्रा पूर्वी कैरेबियन डॉलर है। ग्रेनाडा देश का कुल क्षेत्रफल 344 Km2 है। क्षेत्रफल के आधार पार यह विश्व में 206वें स्थान पर है। वर्ष 2020 कि रिपोर्ट के अनुसार ग्रेनेडा की जनसंख्या लगभग 1,12,523 है। जनसंख्या के आधार पर यह विश्व में 195 वें स्थान पर है।
  • अमेरिका (America) – अमेरिका जिसे सामान्यत: संयुक्त राज्य के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है। आधिकारिक तौर पर अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता 4 जुलाई 1776 को मिली थी। इसलिए 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी॰ सी॰ है। इसका सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क है। यहाँ की मुद्रा अमेरिकी डॉलर(USD) है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में तीसरे स्थान पर है। वर्ष 2020 की रिपोर्ट के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग 33,10,02,651 थी। क्षेत्रफल के आधार पर अमैरिका विश्व में चौथे स्थान पर है (क्षेत्रफल – 93,72,610 KM2)।

7 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 7 February

  • मन्मथनाथ गुप्त (Manmath Nath Gupta)

एक नजर –

मन्मथनाथ गुत का जन्म 7 फरवरी 1908 को बनारस, ब्रिटिश भारत में हुआ था।

मन्मथनाथ गुत को एक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी लेखक के रुप में जाना जाता है। इन्होंने हिन्दी, बांग्ला, अंग्रेजी आदि में आत्मकथात्मक, ऐतिहासिक साहित्य की रचना की है। इन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रुप से भाग लिया था। इस कारण इन्हें जेल भी जाना पड़ा।

इनके द्वारा लिखित कुछ प्रमुख पुस्तकें सर पर कफन बाँध कर, आधी रात के अतिथि

दिन दहाड़े, तोड़म फोड़म आदि है।

मन्मथनाथ जी का निधन 26 अक्टूबर 2000 को दीपावली की रात को हुआ था।

7 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 7 February

  • शचीन्द्रनाथ सान्याल (Sachindra Nath Sanyal) –

एक नजर

शचींद्रनाथ सान्याल जी का जन्म 3 अप्रैल 1893 को बनारस, ब्रिटिश भारत में हुआ था।

यह एक भारतीय क्रांतिकारी और हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक थे। जो कि 1928 के बाद हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के नाम से जाना जाने लगा। इन्हें चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के गुरु के रुप में भी जाने जाते है।

ब्रिटिश सरकार द्वारा इन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेलुलर जेल में भी कैद किया गया। यहाँ जेल में सान्याल जी द्वारा एक पुस्तक “बंदी जीवन” लिखी।

जानकारी के अनुसार शचींद्रनाथ जी का निधन 7 फरवरी 1942, को गोरखपुर जेल, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

       अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

       जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

      तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

7 February – today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

     Win every moment……

       Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

   —    Sun in Deep

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.