7 January – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

7 January Today history events

7 january today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 7 जनवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 7 जनवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

7 January Important history events – 7 जनवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  • 1927

पहली व्यावसायिक ट्रांस-अटलांटिक टेलीफोन सेवा न्यूयार्क से लंदन के बीच हुई।

एक नजर –

  • ट्रांस-अटलांटिक (transatlantic) – इसका अर्थ है अटलांटिक महासागर के एक और से दूसरी ओर अर्थात अटलांटिक महासागर के आर-पार।
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) इसे अंध महासागर के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रफल की दॄष्टि से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है (लगभग 106,460,000 km2) । इसके अतिरिक्त पृथ्वी पर चार अन्य महासागर प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean), हिन्द महासागर (Indian Ocean), आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean), दक्षिण महासागर (Southern Ocean) है।
  • टेलीफोन – वह उपकरण जिसके द्वारा दूर स्थित व्यक्तियों के बीच बातचीत की जा सकती है। इसके आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल थे।
  • न्यूयार्क – यह संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह अमेरिका के सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।
  • लंदन – यह इंग्लैण्ड देश की राजधानी है। यह शहर थेम्स नदी के तट पर बसा हुआ है।
  1. 1953

अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कि अमेरिका ने हाइड्रोजन बम बनाने में सफलता हासिल कर ली है।

एक नजर –

  • हैरी ट्रूमैन (Harry S. Truman) – यह संयुक्त राज्य अमेरिका के 33 वें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 12 अप्रैल 1945 सें 20 जनवरी 1953 तक रहा।
  • हाइड्रोजन बम (Hydrogen bomb) – इसे एच बम या थर्मोन्यूक्यियर बम भी कहते है। इसमें हाइड्रोजन के सम्स्थानिक ड्यू टीरियम और ट्राइटिरियम का प्रयोग किया जाता है। हाइड्रोजन बम के विस्फोट की प्रकिया दो चरणों नाभिकीय विखण्डन (nuclear fission) और नाभिकीय संलयन (nuclear fusion) द्वारा  पूर्ण होतीं है।
  1. 1990

पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को के लिए बंद कर दिया गया।

एक नजर –

  • पीसा की झुकती हुई मीनार (Leaning tower of Pisa) पीसा इटली का एक शहर है। पीसा की झुकी हुई मीनार हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। यह रेत और चिकनी मिट्‍टी वाली जमीन पर बनी हुई है। इस मीनार के पूर्ण होने में लगभग 200 वर्ष लगे थे। इसका निर्माण कार्य लगभग 1173 ई. में शुरु हुआ। इस मीनार में 8 मंजिल है। इसकी ऊँचाई 55.86 मीटर है। निर्माण के कुछ समय बाद से यह झुकना शुरु हो गयी थी। और यह लगातार झुकती चली जा रही थी। इससे किसी को भी खतरा न हो, इस कारण इसे 7 जनवरी 1990 को दर्शकों के लिए बंद कर दिया। यह लगभग 11 वर्ष तक बंद ही रही। इसे दिसम्बर 2001 में फिर से दर्शकों के लिए खोल दिया गया। इस बीच इस मीनार को स्थिर रखने के लिए कार्य चलता रहा। यह मीनार अब पहले के मुकाबले के सीधी हो गयी है। हालाँकि अब भी यह थोड़ी सी झुकी हुई है। बताया जाता है कि इस मीनार का झुकना अब बंद हो गया है। अब यह स्थिर अवस्था में आ गयी है।

7 जनवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 7 January

  • इरफान खान –

एक नजर –

इरफान खान एक चर्चित भारतीय फिल्म अभिनेता थे। इनका जन्म 7 जनवरी 1967 में राजस्थान में हुआ था। अपने अभिनय से इन्होंने पूरे विश्व को बहुत ही अधिक प्रभावित किया। इन्हें 2011 में पदम श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। जिस कारण इनका निधन 29 अपैल 2020 में हो गया।

 अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

7 January – Today history events  पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

    Win every moment

     Kyu ki ye pal phir nahi milne wala……

          –  Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.