8 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

8 February Today history events

8 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 8 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 8 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

8 February Important history events – 8 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1802 –

साइमन विलार्ड ने 8 फरवरी 1802 को बैंजो घड़ी का पेटेंट किया।

एक नजर

  • साइमन विलार्ड (Simon Willard) – साइमन विलार्ड का जन्म 3 अप्रैल 1753 को हुआ था। इन्हें विशेष तौर पर आठ दिवसीय पेटेंट टाइमपीस का आविष्कार करने के लिए जाना जाता है। जिसे बैंजो घड़ी के नाम से जाना जाता है।
  • ैंजो घड़ी (Banjo clock) – यह अमेरिका की व्यावसायिक रुप से पहली सफल घड़ी थी। पहेले की घड़ियों के मुकाबले इसका आकार भी बहुत छोटा हो गया। यह उस समय सन्युक्त राज्य में बहुत ही लोकप्रिय घड़ी बन गयी। बहुत समय बाद इसका पेटेंट 8 फरवरी 1802 को स्वीकृत हुआ।
  1. 1826

8 फरवरी 1826 को बर्नार्डिनो रिवादाविया अर्जेंटीना के पहले राष्ट्रपति बने।

एक नजर

  • बर्नार्डिनो रिवादाविया (Bernardino Rivadavia) – बर्नार्डिनो रिवादाविया का जन्म 20 मई 1780 को ब्यूनस आयर्स में हुआ था। इन्हें अर्जेंटीना के प्रथम (1st) राष्ट्रपति के रुप में जाना जाता है। इनका निधन 2 सितंबर 1845 को हुआ था।
  • अर्जेंटीना – अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है।इसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) है। यहाँ की राजभाषा स्पेनिश है। यहाँ की मुद्रा अर्जेंटीना पेसो है। क्षेत्रफल के आधार पर यह विश्व में आठवें (8th) स्थान पर है। इसका कुल क्षेत्रफल 27,80,400 Km2 है। वर्ष 2020 की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना की जनसंख्या लगभग 4,51,95,774 है। जनसंख्या के आधार पर यह विश्व में 32 वें स्थान पर है। वर्तमान में यहाँ के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज (Alberto Fernandez) है।
  1. 1971 –

विश्व के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत 8 फ़रवरी 1971 को हुई।

एक नजर

  • नैस्डैक (Nasdaq) – नैस्‍डैक न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज है। Nasdaq, अंग्रेजी शब्द National Association of Securities Dealers Automated Quotations का संक्षिप्त रुप है। इसकी स्थापना 8 फरवरी1971 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ सिक्योरिटीज डीलर्स (NASD) द्वारा की गई थी। इसे वर्तमान में  वित्तीय उद्योग नियामक प्राधिकरण (the Financial Industry Regulatory Authority) के रूप में जाना जाता है। इसने विश्व के पहले इलैक्ट्रॉनिक शेयर बाजार के रुप में कार्य शुरु किया।

8 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 8 February

  • जाकिर हुसैन खान (Zakir Husain Khan) –

एक नजर

जाकिर हुसैन खान को एक अर्थशास्त्री, भारत के तीसरे राष्ट्रपति रुप में जाना जाता है। राष्ट्रपति के रुप में इनका कार्यकाल 13 मई 1967 से  3 मई 1969 तक रहा। इन्होंने भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति (13 मई 1962 – 12 मई 1967) और बिहार के चौथे गवर्नर (6 जुलाई 1957 – 11 मई 1962) के रुप में भी कार्य किया है।

जाकिर हुसैन खान का जन्म 8 फरवरी 1897 को तेलंगाना में हुआ था।

इन्हें वर्ष 1963 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से स्म्मानित किया गया था।

इनका निधन 3 मई 1969 को हुआ था। जाकिर जी ऐसे पहले राष्ट्रपति थे जिनका निधन कार्यकाल के दौरान हुआ।

 8 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 8 February

  • कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी (Kanhaiyalal Maneklal Munshi)

एक नजर

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का जन्म 30 दिसम्बर 1887 को गुजरात राज्य के भरुच शहर में हुआ था। इन्हें घनश्याम व्यास के नाम से भी जाना जाता है।

माणिकलाल मुंशी जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक के रुप में पहचाने जाते है। इन्होंने वर्ष 1938 में एक शैक्षिक ट्रस्ट भारतीय विद्या भवन की स्थापना की थी।

इनके द्वारा लिखित पुस्तकें पृथ्वीवल्लभ, लोपामुद्रा, तपस्विनी, जय सोमनाथ, गुजरात के गौरव आदि है।

इनका निधन 8 फरवरी 1971 को मुम्बई में हुआ था।

        अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

       जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

       तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

8 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

  live every moment,

    Win every moment……

      Kyu ki ye pal phir nahi milne wala………

  • Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.