9 February – Important history events – इतिहास में हुई महत्वपूर्ण घटनायें – Today history events

9 February Today history events

9 february today history events

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 9 फरवरी। इस पोस्ट मॆं हम जानेंगे इतिहास में हुई 9 फरवरी से सम्बन्धित विशेष घटनाओं के विषय में कुछ अलग अंदाज में।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत ईधर से –

9 February Today history events – 9 फरवरी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनायें

  1. 1971

“अपोलो 14 मिशन” के अंतरिक्ष यात्री 9 फरवरी 1971 को चन्द्रमा से पृथ्‍वी पर वापिस पहुँचे।

एक नजर

  • अपोलो 14 (Apollo 14) अपोलो 14 अभियान को NASA द्वारा संचालित किया गया था। इस अभियान की शुरुआत 31 जनवरी 1971 को हुई थी। इस मिशन की कुल समय अवधि 9 दिन 1 मिनिट 58 सेकंड थी। इस मिशन का समापन 9 फरवरी 1971 को हुआ। इस मिशन के लिए प्रयोग किया गया स्पेस क्राफ्ट अपोलो सी.एस.म -110 (Apollo C.S.M. -110) और अपोलो एल. एम-8 (Apollo L.M.-8) था। इस मिशन में निम्न अंतरिक्ष यात्री थे –

एलेन शेफर्ड (Alan Shepard )  – कमांडर

स्टुवर्ट रूसा (Stuart Roosa) – नियंत्रण यान चालक

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) – चन्द्रयान चालक

बताया जाता है कि एलेन शेफर्ड अपने साथ दो गोल्फ की गेंदें भी लेकर आये थे। साथ ही उन्होंने चंद्रमा पर कुछ गोल्फ शॉट भी लगाये।

  • चंद्रमा (Moon)यह सौर मंडल का पाचवाँ सबसे विशाल उपग्रह है। यह पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी लगभग 3,84,400 कि.मी. है। यह पृथ्वी की एक परिक्रमा 27.3 दिन में पूरी करता है। चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है।
  • पृथ्वी (Earth) – अभी तक हमारा जीवन जिस ग्रह पर सम्भव है, वह पृथ्वी है। प्रथ्वी की सतह का 71% भाग जल से और शेष 29% भाग भूमि से घिरा हुआ है। पृथ्वी के वायुमंडल में अनेक परतें है।

पृथ्वी की सूर्य से दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है। यह अपने अक्ष पर लम्बवत 23.5 डिग्री झुकी हुई है। पृथ्वी का औसत व्यास लगभग 12,742 किलोमीटर है। पृथ्वी के वायुमंडल में मुख्य रुप से आक्सीजन और नाइट्रोजन गैस पायी जाती है। आसीजन और नाइट्रोजन गैस की मात्रा क्रमश: लगभग 21% व 78% है। शेष मात्रा में अन्य गैसें पायी जाती है, जैसे – आर्गन, हाइड्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड, नियॉन, हीलियम आदि।

  1. 1975

“सोयुज 17” अंतरिक्ष मिशन 9 फरवरी 1975 को धरती पर वापिस आया।

एक नजर

सोयुज 17 (Soyuz 17) – सोयुज 17 एक रूसी अंतरिक्ष मिशन था। इसमें प्रयोग किया गया स्पेस क्राफ्ट सोयुज 7K-T No.5 था। इसमें सोयुज नाम का रॉकेट का उपयोग किया गया था। इस मिशन की शुरुआत 10 जनवरी 1975 को की गयी थी। जानकारी के अनुसार इस मिशन को पूरा करने में लगा कुल समय 29 दिन 13 घंटे 19 मिनिट 45 सेकेण्ड था। 9 फरवरी 1975 को यह मिशन समाप्त हुआ।

  1. 1951

स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य 9 फरवरी 1951 को शुरु हुआ।

एक नजर

  • जनगणना (Census) – किसी देश या किसी क्षेत्र के लोगों के बारे में व्यवस्थित रुप से सूचना प्राप्त करना और उसका रिकॉर्ड करने की प्रकिया जनगणना कहलाती है। जनगणना का कार्य एक निश्चित समयांतराल के बाद और प्रशासन के आदेश पर किया जाता है।

वर्ष 2011 तक भारत की 15 जनगणना की जा चुकी है। सबसे पहले भारत में जनगणना ब्रिटिश भारत में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन वर्ष 1872 में की गयी थी। लेकिन स्वतन्त्र भारत में 9 फरवरी 1951 को पहली जनगणना के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया था।

वर्ष 1949 के बाद से यह कार्य भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा किया जाता है।

  1. 2010

भारत सरकार द्वारा ‘”बीटी बैंगन” की व्यावसायिक खेती पर 9 फरवरी, 2010 को अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई गयी।

एक नजर

  • बीटी बैंगन (Genetically modified brinjal) – बीटी बैंगन, एक आनुवांशिक संशोधित फसल (Genetically Modified Crops) है। यहाँ बीटी का फुल फॉर्म बैसिलस थुरियनजीनिसस (Bacillus thuringiensis)  है। बीटी एक प्रकार का जीवाणु है, जिसे इस फसल में प्रवेश कराकर इसकी गुणवत्ता में संशोधन किया जाता है।

आनुवंशिक संशोधित या जीएमसी फ़सलें वे होती हैं जिनके गुणसूत्र में कुछ परिवर्तन कर उनकी गुणवत्ता, आकार-प्रकार, कीटाणुओं से सुरक्षा आदि में वृद्धि की जाती है।

इन जीएम फ़सलों के प्रयोग से अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते है, फिर भी इस किस्म की फसल पर समय समय पर अनेक प्रकार के विवाद होते रहे है। जीईएसी (जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति) ने 14 अक्टूबर 2009 को बीटी बैंगन के व्यावसायीकरण के लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन कुछ वैज्ञानिक, किसानों, एंटी-जीएमओ कार्यकर्ताओं आदि द्वारा प्रदर्शित की गयी चिंताओं के कारण, भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी 2010 को घोषणा की बीटी बैंगन” की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गयी।

लेकिन समय समय पर अनेक स्थान पर इन ट्रांसजेनिक बैगन की किस्म की खेती करने की खबरें आती ही रहती है। जो कि गैर-कानूनी है।

9 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Born on 9 February

  • विष्णु खरे (Vishnu Khare)

एक नजर

बिष्णु खरे का जन्म 9 फरवरी 1940 को हुआ था।

विष्णु खरे एक भारतीय हिन्दी कवि, साहित्यकार, अनुवादक, फिल्म समीक्षक, पत्रकार और पटकथा लेखक थे। इन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा है। यह साहित्य अकादमी के कार्यक्रम में सचिव के रुप में भी कार्य कर चुके है। साथ ही यह लखनऊ, जयपुर और नई दिल्ली में हिंदी दैनिक नवभारत टाइम्स के संपादक भीं रहे है।

“आलोचना की पहली किताब” नामक पुस्तक का प्रकाशन इन्हीं के द्वारा किया गया था।

इनका निधन 19 सितम्बर 2018 को हुआ था।

9 फरवरी को निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तित्व – Famous personality Died on 9 February

  • बाबा आमटे (Baba Amte) –

एक नजर

बाबा आमटे का जन्म 26 दिसंबर 1914 को हिंगणघाट, महाराष्ट्र में हुआ था।

इनका पूरा नाम मुरलीधर देवीदास आमटे था। इन्हें एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में पहचान दी जाती है। आमटे जी ने विशेष रूप से कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया था।

इन्हें 1971 में पदम श्री पुरस्कार, 1986 में पदम विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त इन्हें डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, रमन मैगसेसे पुरस्कार आदि सम्मान से स्म्मानित किया जा चुका है।

इनका निधन 9 फरवरी 2008 को हुआ था।

        अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

        जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

        तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

यहाँ मेरा प्रयास यह किया गया है कि आज के दिन इतिहास में हुई घटना को केवल याद ही नहीं रखना है बल्कि इस दिन के बहाने कुछ अन्य पाइंट्स को भी कनेक्ट करना है।

9 February – Today history events पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

   live every moment,

     Win every moment……

        Kyu ki ye pal phir nahi milne wala………

    —    Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.