SEBI की पहली महिला अध्यक्ष माधबी पुरी बुच | Madhabi Puri Buch Biography in Hindi

माधबी पुरी बुच का जीवन परिचय, बायोग्राफी, उम्र, शिक्षा, परिवार, पति का नाम, पुत्र का नाम, करियर, SEBI की पहली महिला अध्यक्ष (Madhabi Puri Buch Biography, Profile, Age, Education, Family, Husband name, Son, Career, Latest news, First Woman Chairperson of SEBI)    

Madhabi Puri Buch Biography in hindi

madhabi puri buch biography in hindi

नारी सशक्तिकरण (Woman Empowerment) का एक और बड़ा उदाहरण- माधबी पुरी बुच।

वर्तमान समय में भारत में नारी सशक्तिकरण पर विशेष रुप से बल दिया जा रहा है। इससे सम्बन्धित चर्चायें हम अपने आस-पास अक्सर सुनते ही रहते है। हालि में हुए 26 जनवरी के कार्यक्रम में हम सभी नारी शकित के साहस से परिचित हो ही चुके है। जहाँ उन्होंने अपने कार्यकौशल से सभी को अचम्भित कर दिया। वास्तव में यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है और अपनी योग्यता को सिद्ध भी कर रही है।

ऐसा ही एक नाम है माधबी पुरी बुच जी का। यह ऐसी पहली महिला है जिन्हें SEBI (Securities and Exchange Board of India) का अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया गया है। जो कि विशेष रुप से महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है।   

FAQ

Q – क्या आप जानते है कि SEBI का हिन्दी में पूरा नाम क्या है?

A – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

इस पोस्ट में हम आप सभी को परिचित करवायेंगे माधबी पुरी बुच से और जानेंगे उनसे सम्बन्धित महत्वपूर्ण बातों को।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत इधर से –   

 यहाँ मैं माधबी पुरी बुच की बायोग्राफी आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूँ। अब ये आपको जानना है कि माधबी जी के जीवन से आप अपने लिए क्या सीख ले सकते है।

माधबी पुरी बुच का संक्षिप्त परिचय (Madhabi Puri Buch Biography in hindi)

नाममाधबी पुरी बुच
निक नेममाधबी
जन्म तिथि12 जनवरी 1966
उम्र56 वर्ष
जन्म स्थानमुम्बई, महाराष्ट्र
माताजानकारी नहीं
पिताकमल पुरी
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
लम्बाई5 फुट 5 इंच
शिक्षाग्रेजुएशन
पेशा (Profession)SEBI की अध्यक्ष
वैवाहिक स्थिति (Martial Status)विवाहित
पुत्रअभय बुच
पति धवल बुच

माधबी पुरी बुच का जीवन परिचय [Madhabi Puri Buch Biography in hindi]

माधबी पुरी बुच का पृथ्वी पर आगमन (Birth and Family) :

माधबी पुरी बुच का जन्म 12 जनवरी 1966 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम कमल पुरी है। माधबी जी का विवाह धवल बुच के साथ हुआ था।

माधबी पुरी बुच की शिक्षा (Madhabi Puri Buch Education) :

माधबी जी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा फोर्ट कॉन्वेंट, मुम्बई से ही प्राप्त की। इन्होंने हाई-स्कूल की पढ़ाई “कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी”, दिल्ली स्कूल से पास की। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन सेंट स्‍टीफन कॉलेज, दिल्ली से गणित विषय में उत्तीर्ण किया। इसके बाद माधबी जी ने “इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट”,अहमदाबाद से एमबीए (M.B.A.) की पढ़ाई पूरी की।

माधबी पुरी बुच के करियर का सफर  (Career & Designation):

माधबी जी ने प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन (PRADAN) में समाज सेवक के रुप में अपने करियर की शुरुआत की।

SEBI की महिला अध्यक्ष बनने से पूर्व माधबी जी वाणिज्यिक क्षेत्र (Finance Sector) अनेक पदों पर काम कर चुकी है। यह ICICI बैंक में वित्तीय विश्लेषक (Finance Analyst) के रुप में कार्य कर चुकी है। माधबी जी ICICI HFC में CEO के रुप में भी कार्यभार संभाल चुकी है। इन्होंने ORG-MARG में मार्केट रिसर्च कंसल्टेंट के रुप में भी कार्य किया है।

माधबी जी “दि कैंसर काउंसिल” में को-फाउंडर के रुप में कार्य कर चुकी है। इन्होंने Idea Cellular Ltd. में Non-Executive Director के रुप में भी अपना योगदान दिया है। यह Agora Advisory Pvt. Ltd. Co. में CEO के रुप में कार्य कर चुकी है। इसके अतिरिक्त माधबी जी अनेक पदों पर अनेक विभागों में कार्य कर चुकी है। इसलिए फाइनेंस के क्षेत्र में इनके पास अच्छा अनुभव है।

माधबी पुरी बुच –  SEBI की पहली महिला अध्यक्ष ( First Chairperson of SEBI):

वर्ष 2017 से माधबी पुरी जी SEBI के सदस्य के रुप में कार्य कर रही है। वर्तमान समय में माधबी पुरी बुच जी SEBI की महिला अध्यक्ष के रुप में कार्यरत है। यह पद इन्हें 28 फरवरी 2022 को प्राप्त हुआ था। इस पद पर इन्हें 3 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। इनसे पहले इस पद पर अजय त्यागी नियुक्त थे।   

FAQ

Q – क्या आप जानते है कि SEBI का मुख्यालय कहाँ है?

A – मुम्बई, महाराष्ट्र

सम्मान और उपलब्धियाँ (Honour & Rewards):

बिजनेस टूडे, इंडिया (Business, Today India) के द्वारा माधबी जी को “बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिला” (Most Powerful Woman in Business) के रुप में सम्मानित किया जा चुका है।  

FAQ related bio

Q – माधबी पुरी बुच कौन है?

A –   SEBI की पहली महिला अध्यक्ष।

 

Q – माधबी पुरी बुच के पति का क्या नाम है?

A –   धवल बुच

 

Q – माधबी पुरी बुच के पुत्र का क्या नाम है?

 A – अभय बुच

 

Q – माधबी पुरी बुच की उम्र क्या है?

A –   56 वर्ष (जन्म – 12 जनवरी 1966)

 

Q – माधबी पुरी से पहले अध्यक्ष पद पर कौन नियुक्त था?

A –   अजय त्यागी

——–

हम समय-समय पर माधबी पुरी बुच के जीवन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियों को बायोग्राफी की इस श्रृंखला (series) में add करते रहेंगे।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

माधबी पुरी बुच की जीवनी (Madhabi Puri Buch Biography in hindi) पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

Feel every moment,

 live every moment,

   Win every moment…

    Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…………

 –   Sun in Deep

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.