Hindi Day 2022 | हिन्दी है हमारी पहचान |14 September

Hindi day – हिन्दी है हमारी पहचान

Hindi day - हिन्दी है हमारी पहचान

हिन्दी है हमारी पहचान

अंग्रेजी न्यू ईयर वाली रात याद सभी को,

क्रिसमस के सांता  की बात याद सभी को,

वैलेंटाइन डे का इजहारे प्यार याद सभी को,

किन्तु १४ सितम्बर का हिन्दी दिवस याद किसी को??….

इस बात से न रहें अज्ञान,

कि हिन्दी से है हमारी पहचान।

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 14 सितम्बर यानि कि हिन्दी दिवस (Hindi day)

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत इधर से —–

हिन्दी दिवस कब सेलिब्रेट किया जाता है :

हिंदी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।

14 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है:

14 सितम्बर 1949, को संविधान सभा में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया जाये। 1950 में भारतीय सविंधान के अनुच्छेद 343 (article 343) के अंतर्गत हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ और लिपि देवनागरी घोषित की गयी।

पहली बार कब सेलिब्रेट किया गया :

पहली बार हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 1953 को मनाया गया। तब से हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कहीं-सुनीं

क्या आपको सही में याद था कि हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है?

हिन्दी दिवस और विश्व हिन्दी दिवस के बीच अंतर :

हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को भारत में मनाया जाता है। जब कि विश्व हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी  को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 10 जनवरी 2006 को हुई थी।

हिंदी पर अंग्रेजी भारी :

आज के इस युग में हिंदी का सम्मान कम होता जा रहा है। इस दिखावे भरे अंग्रेजी माहौल में हिंदी बोलने वालों को कम पढ़ा-लिखा समझा जाता है। यह हिंदी का तिरस्कार है। हम धीरे-धीरे अंग्रेजी के गुलाम बनते जा रहे है। यदि हम किसी जगह पर अंग्रेजी में बात करते हैं तो स्वयं पर बहुत ही गर्व महसूस करते हैं और अगर हम हिंदी में वार्तालाप करते हैं खुद को तुच्छ समझने लगते है।

इसका मतलब यह नहीं है की हम अंग्रेजी बोलें ही नहीं और इसे त्याग दें। हमें जरूरत है अपनी सोच को सही करने की, यदि हम बहुत सी भाषाओं का ज्ञान रखते है तो यह हमारी योग्यता (skills) को बढाता है जो की बहुत अच्छा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते है लेकिन पता नहीं क्यों हम जाने-अनजाने हिंदी का अपमान करते जा रहे है।

हम अपने बच्चों को बचपन से ही अंग्रेजी माहौल में रखना चाहते है। हम चाहते है की हमारे  बच्चे बचपन से ही अंग्रेजी बोले, जिस पर आप बहुत ही गर्व महसूस कर सकें। ऐसा करने पर आप उसे हिंदी से दूर करते जा रहे हैं, भारतीय संस्कारों से अलग करते जा रहे है, जो कि राष्ट्रीय हित में बिलकुल भी सही नहीं है। शायद आप देख नहीं पा रहे है की ये अंग्रेजी सत्ता फिर से हम पर किस प्रकार से अधिकार बनाती जा रही है।

अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

  –   अब्दुल कलाम 

hindi day quote abdul kalam

कहीं-सुनीं

हम दिनभर whatsapp, facebook, instagram पर लगे ही रहते है। आप में से कितने लोगों ने इन apps का प्रयोग करके हिन्दी दिवस को सेलिब्रेट किया?

हिंदी है अब पैसे कमाने का एक तरीका :

जी हाँ अब हिंदी भाषा का प्रयोग करके हम आसानी से मनी अर्निंग भी कर सकते हैं और वह तरीका है हिंदी ब्लॉगिंग का। यदि आप हिन्दी पढ़ना और हिंदी में अपने विचार प्रकट करने में रूचि रखते हैं तो आप हिंदी ब्लॉगिंग के क्षेत्र में आ सकते हैं। यदि आपको किसी विशेष क्षेत्र की अच्छी जानकारी है तो आप अपनी जानकारी लोगों के साथ शेयर करके पैसे कमा सकते है।

इसकी शुरुआत आप blogger.com, wordpress.com जैसी वेबसाइट के साथ फ्री में अपनी वेबसाइट बनाकर कर सकते हैं। अगर आपको हिंदी लेखन में इंटरेस्ट आने लगे तो आप इसे बहुत आगे तक ले जा सकते हैं। ये सब कुछ आपकी कंटेंट क्वालिटी (content quality) पर निर्भर करता हैं।

आखिर हिन्दी ब्लॉगिंग से मनी अर्निंग कैसे कर्रें :

ब्लॉगिंग के क्षेत्र में मनी अर्निग के वैसे तो बहुत से तरीके है लेकिन इनमें से जो मुख्य तरीका है वह है गूगल एडसेंस (Google Adsense)। गूगल एडसेंस, गूगल का एडवरटाइजिंग प्रोग्राम है, जिसमें यदि आपको अप्रूवल (approval) मिल जाता है तो आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर ads show कर सकते है। जब भी कोई आपके ब्लॉग की ads पर क्लिक करेगा तो आपकी  हर क्लिक पर earning होगी। Google AdSense की अधिक जानकारी आप गूगल करके प्राप्त कर सकते है।

Hindi day - हिन्दी है हमारी पहचान

कहीं-सुनीं

यदि आप हिंदी ब्लॉगिंग में रूचि रखते हैं, तो आप इसकी शुरुआत कब कर रहें हैं?

हिंदी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य :

  • हिन्दी शब्द फारसी शब्द ‘हिन्द’ से लिया गया है। हिन्द शब्द का तात्पर्य ‘सिन्धु नदी की जमीन’ से है।
  • हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है बल्कि यह एक आधिकारिक भाषा है।
  • हिंदी का ‘नमस्ते’ शब्द सबसे अधिक बोले जाने वाला शब्द है।
  • विश्व में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा में हिंदी का चौथा स्थान है। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः मंदारिन, स्पेनिश व अंग्रेजी है।
  • हिन्दी भाषा के इतिहास पर सबसे पहले साहित्य की रचना किसी भारतीय ने नहीं बल्कि एक फ्रांसीसी लेखक “ग्रसिन द तैसी” ने की थी।
  • हिंदी का प्रयोग करके हम वेबसाइट एड्रेस भी बना सकते है।

निष्कर्ष

हमें हिन्दी को केवल एक दिन ही सेलिब्रेट नहीं करना है बल्कि हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का ध्यान रखते हुए हिंदी के विकास के लिए प्रतिदिन अग्रसर रहना होगा और एक न एक दिन हिन्दी का डंका पूरे विश्व में गूंजेगा।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

हिन्दी दिवस (Hindi day – हिन्दी है हमारी पहचान) पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

 तब तक के लिए –

 Feel every moment,

 live every moment,

  Win every moment……

    Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…

             –   Sun in Deep

—–#–#—–

–*–other September month Posts –*–

International Literacy day – 8 September

Happy Teacher’s day – 5 September

Leave a Reply

Your email address will not be published.