10 October | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस | Importance of mental health in hindi

World mental health day in hindi

importance of mental health in hindi

जब हमारे शरीर के किसी भाग में कोई समस्या है तो वह दर्द कहलाता है। लेकिन जब समस्या हमें मानसिक स्तर पर होती है, वह दु:ख कहलाती है। जब इस दु:ख का स्तर एक निश्चित सीमा को पार कर देता है, डिप्रेशन का कारण बन जाता है। इस लेख में हम बात करेंगे विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के विषय में, उससे सम्बन्धित थीम और जानेंगे मानसिक स्वास्थ्य का हमारे लिए क्या महत्व (Importance of mental health in hindi) है।

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 10 अक्टूबर यानि कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World mental health day)

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत इधर से —–

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कब मनाते है :

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 10 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

शुरुआत कब हुई :

प्रथम बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य 10 अक्टूबर 1992 को मनाया गया था।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस से सम्बन्धित थीम :

समय समय पर विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस से सम्बन्धित अनेक थीम प्रयोग की जाती है। कुछ थीम इस प्रकार है –

  • मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा
  • विश्व के बदलते परिदृश्य में वयस्क और मानसिक स्वास्थ्य
  • कार्यस्थल में मानसिक स्वास्थ्य
  • मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और आत्महत्या रोकथाम

इस वर्ष 2020 की थीम है –

सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच”

 मानसिक स्वास्थ्य का महत्व – Importance of Mental Health in hindi:

यदि हमें इस जीवन के खेल को अच्छे से खेलना है, तो उसके लिए हमारा स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए हमें शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर कार्य करना होगा। यह दोनों एक दूसरे के पूरक है। एक भी स्वास्थ्य अगर गड़बड़ हुआ तो इसका दुष्प्रभाव दूसरे पर साफ दिखाई देता है।

हम अपने शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिए जिम में बहुत अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहते है। लेकिन अपने मानसिक स्तर को शक्तिशाली बनाये रखने के लिए कितनी मेहनत करते है। इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते है कि हम मानसिक स्तर पर कितने संतुष्ट, शांत है। 24 घंटे में कितना समय हम स्वयं के लिए देते  है। क्या हम स्वयं से पूछ्ते है कि आखिर आज के दिन में ऐसा कुछ हुआ जो कि मुझे मानसिक शान्ति दे और अगले दिन के लिए भी मेरी एनर्जी को बनाये रखे।

धीरे-धीरे हम मानसिक रुप से अस्वस्थ होते जाते है, जिसका हमें पता भी नहीं चल पाता है। लेकिन यह स्थित लगातार बने रहने पर अवसाद (depression) का रुप ले लेती है। फिर भी हम डिप्रेशन की इस स्थिति को जान ही नहीं पाते है।

अनेक बार हम सामान्य रुप से ही परेशान होते है, लेकिन उसे भी डिप्रेशन का नाम दे देते है। अगर आप गौर करेंगे तो देख पायेंगे कि इस अवस्था में भी हम जाने अनजाने स्वयं को मानसिक स्तर पर प्रभावित कर रहे है।

इसलिए हमारे लिए यह बहुत आवश्यक है कि हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिदिन कार्य करें।

अवसाद के लक्षण – (Symptoms of depression) – मानसिक स्तर पर अधिक अस्वस्थ होने के इशारे :

  • बहुत अधिक असहाय (helpless) और निराशा (hopeless) महसूस करना।
  • सामान्य से अधिक धूम्रपान, शराब अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करना।
  • भूख का बहुत अधिक या बहुत कम लगना।
  • नींद का बहुत अधिक आना या बिल्कुल भी नींद न आना।
  • दिमाग में लगातार नकारात्मक विचारों का आना।
  • छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक गुस्सा आना।
  • स्वयं को नुकसान पहुँचने के बारे में सोचना।
  • शारीरिक रुप से बहुत अधिक लो एनर्जी महसूस करना।
  • अपने परिवार, दोस्तों से दूरी बनाये रखना।
  • अपनी बात खुलकर अन्य के साथ नहीं बता पाना।
  • हर बात के लिए स्वयं को दोष देना।
  • अनेक बार आत्महत्या (suicide) का विचार आना। (यह एक अधिक खतरनाक स्थिति हो सकती है)

अवसाद का उपाय – (Treatment of depression) – मानसिक स्वास्थ्य उत्तम बनाये रखने के तरीके –

यदि कोई भी अवसाद के किसी लक्षण को महसूस कर रहा है, तो वह इन तरीकों को अपनाये –

  • अपनी परेशानी को किसी के साथ शेयर करें। वह आपका दोस्त, परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार हो सकते है। ऐसा करने पर आप अच्छा महसूस करेंगे।
  • प्रतिदिन शारीरिक व्यायाम करें। मानसिक स्वास्थ्य उचित प्रकार से कार्य करें, इसके लिए जरुरी है कि हम शारीरिक रुप से भी स्वस्थ रहें।
  • योगा, प्राणायाम, मेडिटेशन को अपनाये।
  • Inspirational किताबों, विडियोज, ऑडियोज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
  • स्वयं पर भरोसा रखें। इस बात को समझें कि यह केवल जीवन का पार्ट है और इसे हम अपनी आर्ट से जीत लेंगे।
  • अधिक परेशानी महसूस होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।

Importance of mental health in hindi

जब एक दरवाजा बंद होता है, दूसरा खुल जाता है। लेकिन अक्सर हम उस बंद दरवाजे को इतने अफसोस के साथ देखते हैं कि जो दरवाजा खुला है उसे देख नहीं पाते।

      – एलेक्जेंडर ग्रैहम बेल

आज  का रोचक तथ्य :

क्या आप जानते है कि –

जीनियस अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के बाद इनका दिमाग एक डॉक्टर के द्वारा चोरी कर लिया गया था। उसने आइंसटीन के दिमाग को अनेक वर्षों तक एक जार में संभाल कर रखा और उस पर अनेक परीक्षण किये।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस / World mental health day in hindi पर आधारित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। आप अपनी बातें comments के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें

तब तक के लिए –

Feel every moment,

 live every moment,

   Win every moment…

     Kyu ki ye pal phir nahi milne wala……………

           –  Sun in Deep

—#–#—–

–*–other Imporatant October month Posts –*–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.