Short Inspirational story in hindi about don’t waste your time | अपना समय बर्बाद मत करिए

Don’t waste your time | एक प्रेरणादायक कहानी

Short Inspirational story in hindi about don’t waste your time

short inspiational stroy in hindi about do not waste your time

सीखते रहने में ही जिंदगी का असली मजा है, अच्छा या बुरा वो पूरी तरह से आप पर ही निर्भर (depend) करता है। अगर हर रोज आप कुछ नया सीखने की कोशिश नहीं कर रहे है तो अवश्य ही आप कहीं न कहीं फसे हुए है और आप ही है जो इस कैद से खुद को आजाद कर सकते है। स्वयं पर विश्वास रखिए और अपनी समस्याओं को समाधान में बदलिए ।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों आपका besthindilink.com में बहुत-बहुत स्वागत है।

तो चलिए शुरुआत इधर से —–

यह कहानी एक गाँव की है। इस गाँव की एक ओर नदी का तेज प्रवाह गतिवान था। गाँव में प्रत्येक वर्ष एक नौका रेस होती थी। गाँव का हर व्यक्ति इस नौका रेस को जीतने की इच्छा रखता था। क्यों कि जीतने वाले को 5000/- का ईनाम था।

इसी गाँव के एक व्यक्ति जॉनी के लिए इस रेस को जीतना बहुत ही जरुरी था। उसकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। उसने किराये पर एक नौका ले रखी थी। वह इस नौका पर यात्रियों को एक तट से दूसरे तट पर ले जाया करता था। और किसी तरह अपनी जीविका चला रहा था। क्यों कि आमदनी का एक बड़ा भाग नौका के किराये में ही निकल जाता था।

जॉनी ने रेस जीतने के लिए कडी़ मेहनत शुरु कर दी। वह दिन में अपनी नांव यात्रियों के लिए प्रयोग करता था और देर रात तक रेस की प्रैक्टिस किया करता था। जिस समय पूरा गाँव बंद आँखों से स्वप्न देख रहा होता, उस समय जॉनी खुले आँखों से स्वप्न पूरा करने की तैयारी में लगा हुआ होता।

अब नौका रेस का दिन आता है। रेस शुरू होती है। सभी नाविक एक दूसरे को कड़ा मुकाबला दे रहे होते है। लेकिन इस सभी के बीच अन्त में जॉनी ही रेस जीत जाता है। यह दिन जॉनी के सबसे बड़े दिनों में से एक था। जिसके लिए उसने बहुत ही संघर्ष किया था।

इस प्रकार जॉनी को ईनाम की राशि मिल जाती है। जॉनी की खु़शी का कोई ठिकाना नहीं था। क्यों कि जॉनी का समय बिल्कुल बदलने वाला था।

इस ईनाम की राशि के कुछ भाग से जॉनी उस किराय की नांव को खरीद लेता है। उसके घरेलू हालात भी अच्छे हो जाते है। जॉनी और उसके परिवार का जीवन पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान हो गया था।

लेकिन ये क्या…..

अब जॉनी बिल्कुल बदल चुका था। इतने संघर्षों के कारण उसे जो जीवन मिला था, वह उसके बिल्कुल विपरीत कार्य कर रहा था। वह बहुत ही अधिक आलसी और लापरवाह दिखाई दे रहा था।

उसे देख ऐसे लग रहा था कि भविष्य के लिए उसके पास केवल एक ही योजना थी, वह थी आज के आराम की। इस 5000/- की राशि जीतकर न जाने क्यों वह पूरी तरह से निश्चिन्त हो गया था।

अब न तो वह नांव से सम्बन्धित तकनीकियों के बारे में सीख रहा था और न ही जीवन से सम्बन्धित मुश्किलों के बारे में।

उसे देख ऐसा लग रहा था कि उसके आगे का सम्पूर्ण जीवन इसी प्रकार गुजरने वाला है।

लेकिन ऐसा हुआ नहीं –

एक दिन जॉनी अपनी नांव लेकर नदी में निकल पड़ता है। कुछ देर बाद अचानक एक तेज तूफान नदी में प्रवेश करता है। जिसका अंदाजा जॉनी को बिल्कुल भी नहीं था। वह इस स्थिति को बिल्कुल भी संभाल नहीं पाता है। कुछ ही देर में इस तेज तूफान में जॉनी की नांव पलट जाती है। जॉनी नदी में गिर जाता है। अब जॉनी की मुश्किल और भी अधिक बढ़ चुकी थी क्यों कि जॉनी ने तो तैरना सीखा ही नहीं था। उसकी नांव तूफान के तेज बहाव में न जाने कहाँ गुम हो गयी थी। इस बीच जॉनी का जीवन भी लगभग समाप्त होने की कगार पर ही था। लेकिन किसी तरह कुछ अन्य साथी नाविक जॉनी का जीवन बचा लेते है।

कहानी की सीख –

जब शुरुआत में समय हमारे अनुकूल नहीं होता है तो हम उससे बाहर निकालने के लिए कठिन संघर्ष में लगे रहते है। जब हमारा यह संघर्ष पूरा हो जाता है तो हम कुछ समय के लिए बेहतर समय में पहुँच जाते है।

हमारा समय जब अच्छा चल रहा होता है तो न जाने क्यों हम लेजी मोड में आ जाते है। हम भविष्य की योजनाओं के विषय में चिन्तन करना ही छोड़ देते है।

यहाँ आप यह भी कह सकते है कि हम तो प्रेजेंट मोमेंट में जी रहे है, जो कि सही है। लेकिन वर्तमान में जीना तभी बेहतर है, जब वह सही दिशा में हो।

कहानी का सार यही है कि जब समय हमारे अनुकूल चल रहा होता है तो हमें आलसी अवस्था में रहते हुए समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बल्कि इस समय का लाभ उठाते हुए स्वयं को और मजबूत बनाने में लग जाना चाहिए। यह मजबूती शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, आध्यात्मिक सभी स्तर पर है। इस अच्छे समय में हम बहुत से नयी तकनीकियों को सीख सकते है, कोई नयी स्किल डेवलप कर सकते है। जो कि बहुत से लोग चाहकर भी नहीं कर पाते है। क्यों कि वह अपने बुरे समय में ही उलझे रहते है।

हम अच्छे समय में तो बेफिक्र होकर बैठ जाते है और बुरा समय आता है तो उसे स्म्भाल नहीं पाते है।

आप में से कुछ यह कह सकते है कि हमारे साथ तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। तो आप ऐसा होने का इंतजार क्यों कर रहे है?

जॉनी का जीवन तो किसी प्रकार बच गया। अवश्य ही आप इस कहानी का सार तो समझ गये होंगे।

वैसे आपको क्या लगता है कि जॉनी को अपनी गलती का ज्ञान हुआ होगा या नहीं?

short inspirational story in hindi about don't waste your time

                  क्या आज के दिन में आपने भी सीखा है  कुछ भी नया?

                  क्या डेवलप (develop) कर रहे है कोइ नयी स्किलस (skills)??

                  यदि जबाब हाँ है तो आप सही दिशा में है और जबान नहीं है तो आज से ही शुरुआत कर दीजिए।

क्या आप ने अपने अच्छे समय का लाभ उठाने की तैयारी शुरु कर दी  है?

Short Inspirational story in hindi about don’t waste your time पर आधारित यह प्रेरणादायक कहानी आपको कैसी लगी। आप अपने विचार comment के माध्यम से हमारे साथ शेयर कर सकते है।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

Feel every moment,

   live every moment,

     Win every moment…

       Kyu ki ye pal phir nahi milne wala……

–  Sun  in Deep

—————

–*– Related Inspirational Story –*–

अपनी परिभाषा बदलिए  – An Inspirational story

बन्दर का साहस – Hindi story about courage

अच्छी किस्मत बुरी किस्मत | Hindi story about attitude

पहाड़ की चोटी – Hindi story about problems

दानवीर कर्ण की कहानी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.