World Population Day in hindi 2021 | विश्व जनसंख्या दिवस।11 जुलाई

जनसंख्या, जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इसका मतलब लोगों की संख्या से है। लोगों की बढ़ती हुई संख्या से। इस article में हम जानेंगे विश्व जनसंख्या दिवस (World Population day in hindi) से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बातें। जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर देशों की स्थितियाँ क्या है। प्रतिदिन बढ़ती हुई जनसंख्या का इस पृथ्वी पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

World Population Day in Hindi

world population day in hindi

हर दिन में कुछ खास है, हर दिन का अपना अंदाज है। हर दिन कहता एक अलग इतिहास है।

आज है, 11 जुलाई यानि कि विश्व जनसंख्या दिवस (World Population  Day) । इस दिन के बहाने मैं करूँगा कुछ और पॉइंट्स को कनेक्ट।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सन इन डीप अर्थात संदीप। दोस्तों besthindilink.com में आपका बहुत-बहुत स्वागत है……….

तो चलिए शुरुआत इधर से –

विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है :

यह दिवस प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत कब हुई :

वर्ष 1989 में पहली बार, संयुक्त राष्ट्र  विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस को celebrate किया गया।

Point –  संयुक्त राष्ट्र 

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसकी स्थापना 24 अक्तूबर 1945 में, द्वितीय विश्व युद्ध (1 Sep 1939 – 2 Sep 1945) में विजय हुए देशों ने मिलकर की। जिसका उद्देश्य यह था कि भविष्य में कभी भी द्वितीय विश्व युद्ध जैसी स्थिति न आने पाए। उसमें ये संगठन काफी हद तक सफल रहा। वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत कुल 193 देश सम्मलित है। इस संगठन के अंतर्गत विश्व स्तर पर अनेक संस्थाएं कार्य करती है। जैसे- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघ (International Labour Organization), विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization),अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (International Atomic Energy Agency), संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (United Nations Industrial Development Organization) और ऐसी बहुत सी संस्थाए कार्यरत है।  संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय (Headquarters) अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है।

 क्यों मनाया जाता है :

इसका मुख्य उद्देश्य जन समुदाय को जागरूक  (aware) करना है। हर उस बात से जागरुक करना जो कि मानव के जीवन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक है। इस पृथ्वी पर तो मानव ही मानव का सबसे बड़ा शत्रु बना हुआ है। यह सब हम अच्छे से जानते ही है। बहुत से लोग सब कुछ जानकर भी और बहुत से लोग शिक्षा के अभाव के कारण जनसंख्या को बढ़ाने में लगे हुए है या उसे बढ़ावा देने में। इस संसार में सीमित संसाधन (resources) है, लेकिन उसका उपभोग करने वालों की संख्या कहीं अधिक है। यह संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके परिणाम स्वरुप हम बेरोजगारी की समस्या, भुखमरी, गरीबी, बच्चों को शिक्षा का अभाव, प्रकृति पर दुष्प्रभाव, राष्ट्र के विकास की धीमी गति, एसे ही अनेक प्रभाव साफ तौर पर देख पा रहे है।

जनसंख्या वृद्धि से संबंधित कुछ कारण :

  • शिक्षित न होना,
  • छोटी मानसिकता जैसे पुत्र प्राप्त करने की चाह में अनेक बच्चे पैदा कर लेना,
  • परिवार नियोजन (family panning) का सही ज्ञान न होना,
  • लडकियाँ अनचाहे गर्भ से कैसे बचें, इस विषय की जानकारी न होना
  • रूढ़िवादी सोच, अपने वंश का विस्तार करने के लिए और दूसरे समुदाय पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए अनेक बच्चों को जन्म देना।

इसलिए लोगों को उपरोक्त संबंधित सही जानकारी से अवगत कराने के लिए जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत  किसी न किसी रुप में  अनेक प्रकार के कार्यक्रम, हर साल कोइ न कोइ थीम चलाई जाती है।

भारत में जनसंख्या दिवस से सम्बंधित थीम :

जैसे – “जनसंख्या, पर्यावरण और विकास”, “गरीबी, जनसंख्या और विकास”, “किशोर पन में गर्भावस्था पर ध्यान”, “पारिवारिक योजना एक मानव अधिकार है”, एसी अनेक थीम लोगों को उनके जीवन को आसान बनाने के लिए चलाई जाती है।

भारत में जनसंख्या का बढ़ता ग्राफ :

वर्तमान समय में विश्व में जनसंख्या लगभग 7.8 अरब (778 करोड़) है। भारत जनसंख्या की दॄष्टि से विश्व में दूसरे स्थान और चीन पहले स्थान पर है। भारत के जनसंख्या की  ग्रोथ रेट अन्य देश के मुकाबले कहीं अधिक है। आँकड़ों के अनुसार भारत जल्द ही जनसंख्या के मामले में पहले स्थान पर आ जायेगा। जो कि भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। वर्तमान समय में भारत की कुल आबादी 138 करोड़ के लगभग है।

अगर क्षेत्रफल (area) के अनुसार देखा जाये तो भारत विश्व में सातवें स्थान पर है और भारत का क्षेत्रफल 32,87,590 km2  है। रुस पहले स्थान पर है, जिसका क्षेत्रफल 1,70,98,242 km2  है। चीन तीसरे स्थान पर है, जिसका  क्षेत्रफल 97,06,961 km2  है। वहीं रुस की जनसंख्या 14 करोड़ के लगभग है। चीन की जनसंख्या 143 करोड़ के लगभग है। यहाँ हम साफ तौर पर इस अन्तर को देख पा रहे है कि क्षेत्रफल की तुलना में भारत की आबादी अन्य देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। जो कि आने वाले समय में भारत के लिए अवश्य ही एक बड़ी समस्या बनेगी।

नीचे दिए गए आँकड़ों से आप समझ सकते है कि  जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर भारत की स्थिति क्या है –

क्षेत्रफल  के आधार पर प्रथम दस देशों की वर्तमान स्थिति –

world population day

जनसंख्या के आधार पर प्रथम दस देशों की वर्तमान स्थिति –

population of country 1

country population 2

 नोट – समय के अनुसार यह संख्या भविष्य में परिवर्तित होती रहेगी।

वर्ष के अनुसार विश्व में जनसंख्या का विवरण –

विश्व जनसंख्या दिवस

विश्व जनसंख्या दिवस

हमारा  कर्तव्य–

अगर हम इस बात को समझते है कि जनसंख्या पर नियंत्रण होना कितना आवश्यक है तो हमें अपने आस पास लोगों में इसके प्रति जागरूकता को बढ़ाना चाहिए। इस दिवस के महत्व को समझाना चाहिए। छोटा परिवार, सुखी परिवार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जन जन तक इसका विस्तार करना चाहिए। जिससे कि हम, हमारा परिवार, हमारा देश, ये सम्पूर्ण ब्रह्मांड सुखी रह सके।

आज का रोचक तथ्य –

क्या आपको पता है कि इस पृथ्वी पर उत्पन्न होने वाला प्रथम मनुष्य कौन था? हमारे वेदों के अनुसार कहा जाता है कि हम सभी प्रजापतियों की संतानें हैं। संसार के प्रथम पुरुष मनु है और मनु को आदि भी कहा जाता है। प्रथम स्त्री शतरूपा को  माना जाता है। आपका इस बारे में क्या विचार है??

आपको विश्व जनसंख्या दिवस पर आधारित यह पोस्ट कैसी लगी। आप अपने विचार comments के माध्यम से हमारे साथ share कर सकते है।

अगर आज के दिन में आपके लिए एसा कुछ भी रहा है खास,

जो आपके लिए रहने वाला है यादगार।

तो आप भी share कर सकते है, हमारे साथ अपने विचार।

हिन्दी का सम्मान करें, हिन्दी बोलने में गर्व महसूस करें।

तब तक के लिए –

Feel every moment,

 live every moment,

  Win every moment

    Kyu ki ye pal phir nahi milne wala…

– Sun in Deep

 —–#–#—–

–*–other July month Posts –*–

22 July – National Flag Adoption day

18 July – Nelson Mandela International day

6 July – World Zoonoses day

1 July – National Doctor’s day

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.